फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ब्लड बैंक का निरीक्षण आज, तैयारियों में जुटा अस्पताल प्रशासन

Wed, 31 May 2023 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शहर के 50 शैया युक्त जिला अस्पताल में पिछले 10 सालों से बंद चल रहे ब्लड बैंक का आज औषधि अनुज्ञापन एवं नियंत्रण प्राधिकारी कार्यालय की टीम निरीक्षण करेगी। इसको लेकर बुधवार को जिला अस्पताल प्रशासन तैयारियों में जुटा रहा। अब जल्द ही संचालन की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

ब्लड बैंक के लाइसेंस का नवीनीकरण कराया जाना है। इसके लिए पिछले एक साल से प्रयास चल रहा है। जरूरी मशीनें भी मंगवाई जा चुकी है। अस्पताल प्रशासन को औषधि विभाग की टीम के निरीक्षण का इंतजार था। अस्पताल में उपलब्ध संसाधन और मशीनों को देखने के बाद नवीनीकरण के लिए रिपोर्ट देगी। उम्मीद जताई जा रही है कि जून माह के अंत तक ब्लड बैंक का संचालन शुरू हो जाएगा।
बता दें कि वर्ष 2013 में तत्कालीन पैथोलॉजिस्ट डॉ. सुधीर मोहन के स्थानांतरण होने के बाद से यहां स्थित ब्लड बैंक बंद हो गया था। इसके उपरांत ध्यान न दिए जाने से लगभग दो साल बाद ब्लड बैंक का लाइसेंस रिन्यू होना था लेकिन किसी के भी ध्यान न दिए जाने से ब्लड बैंक संचालन को मिले लाइसेंस का रिन्यूवल नहीं हो सका। इस वजह से तब से लेकर आजतक ब्लड बैंक के संचालन बंद है।
विज्ञापन

-
बोले जिम्मेदार -
औषधि आयुक्त कार्यालय की टीम गुरुवार को शहर के 50 शैया युक्त जिला अस्पताल में स्थित ब्लड बैंक का निरीक्षण करेगी। उसके उपरांत ही लाइसेंस रिन्यू हो सकेगा। तभी इसका संचालन सुचारू शुरू किया जाएगा। - डॉ. राजेश मोहन गुप्ता, सीएमएस, औरैया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें