फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: शेखूपुर पहुंच पीड़ित परिवार को पूर्व सीएम अखिलेश ने बंधाया ढांढस

Wed, 31 May 2023 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐरवाकटरा(औरैया)। ऐरवाकटरा के शेखूपुर गांव में पांच लोगों की सड़क हादसे में मौत की जानकारी पर बुधवार शाम चार बजे के करीब सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे। श्रद्धांजलि देने के बाद परिवार के लोगों से घायलों का हाल चाल लिया। कहा कि पार्टी और वह पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद करेंगे।
विज्ञापन

कन्नौज जिले के तिर्वा के पास सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में सपा नेता व पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राहुल सविता, उनकी पत्नी लक्ष्मी, बेटे आयांश के अलावा मां आशा देवी, पिता कृष्ण मुरारी की मौत हो गई थी। मृतक राहुल के सपा क्षेत्र पंचायत सदस्य के अलावा सपा का सक्रिय कार्यकर्ता था। घटना की जानकारी पर बुधवार शाम सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पीड़ित परिवार के गांव शेखूपुर पहुंचे। यहां पर उन्होंने सभी मृतकों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अखिलेश ने राहुल के चाचा आशाराम, लज्जाराम, वेदराम व अन्य परिवार के लोगों को धैर्य बंधाया। घायल छोटी बहन संगम उर्फ सोनम व भाई रामजीवन के बारे में जानकारी की। कहा कि घायलों को अच्छे से अच्छा इलाज कराया जाएगा। राहुल के परिवार की हरसंभव मदद की जाएगी।
इस दौरान जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम, विधायक रेखा वर्मा, सुरेश यादव उर्फ चीनी, उमा सिंह, विधान सभा अध्यक्ष रानू पालीवाल, संतोष यादव, इसरार अहमद, यूनिस सिद्दीकी, विक्रम प्रताप सिंह, छोटू यादव प्रधान सहित आदि लोग रहे। इसके बाद वह बरौना कला पहुंचे। जहां पूर्व प्रधान धर्म सिंह यादव के निधन पर शोक जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें