फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: आरक्षण केंद्र के बाहर शौचालय के लिए निरीक्षण

Mon, 23 Feb 2026 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर । फफूंद रेलवे स्टेशन के टिकट बुकिंग व आरक्षण केंद्र के सामने रेलवे की मांग पर नगर पंचायत द्वारा जगह चिह्नित होने से सुलभ शौचालय जल्द बनने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा ने सुलभ शौचालय बनाने के लिए रेलवे अधिकारियों के साथ जगह का निरीक्षण किया। उन्होंने गेल द्वारा बनवाए जा रहे डीलक्स शौचालय व स्टेशन पर निर्माणाधीन लिफ्ट का कार्य बंद होने के बारे में पूछताछ की।
बताया गया कि रेलवे परिसर में एक भी सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था नहीं है। मजबूरी में यात्रियों को खुले में लघुशंका करनी पड़ रही है। इससे गंदगी और बदबू का अंबार लगा है। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को उठानी पड़ती है। नगर वासियों ने रेल और जिला प्रशासन से इस समस्या का समाधान करने की मांग की थी। इसकी अब सुध नगर पंचायत ने ली है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें