फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनसेट: छेड़छाड़ के आरोप की अर्जी परिवाद में दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। दिबियापुर थाना क्षेत्र में एक महिला की ओर से दर्ज कराए गए छेड़छाड़ व पीटने के मामले में विशेष न्यायालय ने एफआईआर के बजाय परिवाद दर्ज करने के आदेश दिए। अब कोर्ट इस मामले में स्वयं साक्ष्य और जांच की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगा।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि पांच अप्रैल 2026 की शाम वह ब्रह्मदेव मंदिर पर प्रसाद चढ़ाने जा रही थी। आरोप है कि गांव निवासी सानू, भानू, सोनू और अजय ने रास्ते में उसे रोककर छेड़छाड़ की। विरोध करने पर पीट दिया था। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने जातिसूचक गालियां दीं और उसे धमकी दी। मामले में कोर्ट ने सीओ सिटी से प्रारंभिक जांच कराई। पुलिस की आख्या में तथ्यों का दूसरा पहलू सामने आया। जांच में पाया गया कि घटना वाले दिन ही महिला का भाई और अन्य परिजन ने आरोपी अजय सिंह की गाड़ी में तोड़फोड़ की थी, जो सीसीटीवी में कैद हुई है। इसी रंजिश के कारण अगले दिन आरोपियों के घर में घुसकर पीट दिया था, जिसके संबंध में थाना दिबियापुर में पहले से ही गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें