फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलहनी-तिलहनी फसलों पर कीटों का प्रकोप

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। मौसम में हो रहे बदलाव से जिले में इस बार करीब 20 हजार हेक्टेयर में दलहनी-तिलहनी फसलों पर कीटों का प्रकोप बढ़ गया है। ज्यादातर किसानों को उत्पादन गिरने और लागत मूल्य न निकलने की चिंता सता रही है। कृषि रक्षा इकाइयों पर कीटनाशक दवाओं की अनुुपलब्धता होने के कारण किसान निजी दुकानों से कीटनाशक खरीदने को मजबूर हैं। निजी दुकानदार कीटनाशक दवाओं के नाम पर किसानों को ठग रहे हैं।
विज्ञापन

औरैया, ऐरवाकटरा, सहार, अजीतमल क्षेत्र के किसान राम सिंह, बैजनाथ सिंह, राजकुमार ने बताया कि सरसों की फसल पकने को तैयार है लेकिन इसमें माहू कीट का प्रकोप बड़े पैमाने पर होने से नुकसान उठना पड़ रहा है। भाग्यनगर व बिधूना ब्लॉक के श्याम सिंह, मनोहर लाल ने कहा कि अरहर की बुआई काफी मशक्कत से हुई। फूल निकले तो कीटों का प्रकोप हो गया। उन्होंने बताया कि रोकथाम के लिए कीटनाशक का छिड़काव कर रहे हैं।
अधिक वसूली पर होगी कार्रवाई
उत्पादन लक्ष्य हासिल करने के लिए विभाग तत्परता बरत रहा है। कृषि रक्षा इकाइयों पर जेम पोर्टल से कीटनाशक दवाओं की आपूर्ति शुरू हो गई है। बाजार में लाइसेंस धारक दुकानदारों के पास भी पर्याप्त मात्रा में कीटनाशक उपलब्ध है। यदि कहीं पर निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली की जा रही है तो शिकायत पर जांच की जाएगी। जांच में मामला सही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- आवेश कुमारी, जिला कृषि अधिकारी
ये है कीटों से बचने का उपाय
कृषि विज्ञान केंद्र परवाहा के प्रभारी डॉ. अनंत कुमार ने बताया कि कई महीने की मेहनत के बाद जब फलियां बननी शुरू होती हैं तब फली छेदक, माहो, जंगली सुअर और अन्ना पशुओं का आतंक बढ़ जाता है। अरहर की फसल को फली छेदक कीटों से बचाने के लिए खेत में लकड़ी के डंडे टी आकार में लगाए जाते हैं। इस पर चिड़ियां बैठकर फली छेदक कीटों की सुड़ियों को खाती हैं। यूक्लियर पॉलीहेड्रोसिस को प्रति एकड़ 120 लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करने से छुटकारा मिल सकता है। कीटों की प्रारंभिक अवस्था में फसल को बचाने के लिए नीम का तेल पांच मिली लीटर प्रति लीटर पानी में घोलकर छिड़कने से काफी असरदायक होता है। इमोमेक्टिम बेंजोएट नामक कीटनाशक की 40 ग्राम मात्रा 120 लीटर पानी में घोलकर प्रति एकड़ छिड़काव कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें