फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एरवाकटरा (औरैया)। थाना क्षेत्र में बिधूना मार्ग पर गश्त कर रही पुलिस को रविवार देर रात खून से लथपथ वृद्ध पड़ा मिला। पुलिस उसे अस्पताल ले गई। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसा होने की बात कही है।
विज्ञापन

रविवार रात 12 बजे एरवाकटरा पुलिस गश्त पर थी। किशनी बिधूना मार्ग पर पशु अस्पताल के पास पुलिस को सड़क पर खून से लथपथ वृद्ध पड़ा नजर आया। थाना प्रभारी सुधीर सिंह ने उसे गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर मोहित यादव ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस शिनाख्त के लिए आसपास के लोगों से संपर्क कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 60 वर्ष है। वह लाल बनियान, आसमानी पैंट पहने हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें