फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रुरुगंज (औैरैया)। यमुना एक्सप्रेस वे पर हुए सड़क हादसे में घायल रुरुगंज निवासी युवक की रविवार सुबह मौत हो गई। शव घर आते ही कोहराम मच गया। शोक में कस्बे का बाजार भी बंद रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम यमुना एक्सप्रेस वे पर नोएडा से आगरा की तरफ जा रही पिकअप में पीछे से बस ने टक्कर मार दी थी। बस सवार विकास यादव उर्फ पूती (31) पुत्र सुघर सिंह यादव निवासी रुरुगंज अपनी बहन को ससुराल से लेकर घर वापस आ रहा था। हादसे में विकास बस से बाहर जा गिरा और उसके सिर में गंभीर चोट आई।
शनिवार दोपहर उसका ऑपरेशन हुआ था। रविवार सुबह विकास की मौत हो गई। कस्बा निवासी मैनेजर पोरवाल, सुनील गुप्ता, आशाराम राजपूत, अवनेश चक, नंदू पोरवाल, विपिन यादव, डॉ सुभाष गुप्ता आदि ने शोक जताया। रविवार शाम विकास का अंतिम संस्कार किया गया। उसकी शादी तीन वर्ष पूर्व हुई थी। उसका डेढ़ साल का पुत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें