फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: समूह की महिलाओं को दी जनगणना-2027 की जानकारी

Wed, 01 Apr 2026 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को एक बैठक में मंगलवार को जनगणना-2027 को लेकर जानकारी दी गई। कार्यक्रम प्रमुख जनगणना अधिकारी डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुआ। उन्होंने बताया कि मकान सूचीकरण व मकानों की गणना का काम 20 जून तक पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रमुख जनगणना अधिकारी ने बताया कि देश की पहली पूरी तरह से डिजिटल जनगणना-2027 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इसके लिए केंद्र, राज्य, जिला व तहसील स्तर पर काम चल रहा है। जनगणना-2027 स्वतंत्रता के बाद की आठवीं जनगणना होगी। यह गांव, शहर व वार्ड स्तर पर प्राथमिक आंकड़ों का सबसे बड़ा व सबसे विश्वसनीय स्रोत मानी जा रही है।
उन्होंने बताया कि जनगणना दो चरणों में संपन्न कराई जाएगी। इसके पहले चरण में मकान सूचीकरण व मकान गणना का कार्य एक साथ 22 मई से 20 जून तक कराया जाएगा। दूसरे चरण में जनसंख्या गणना कराई जाएगी। एडीएम अविनाश चंद्र मौर्य ने महिलाओं को बताया कि 33 प्रकार की सूचनाओं के विषय में जानकारी दर्ज करनी होगी।
विज्ञापन

इस मौके पर सीडीओ संत कुमार, एसडीएम कमल सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेंद्र कुमार समेत स्वयं सहायता समूह की महिलाएं व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें