फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: अब महंगा हुआ हाईवे का सफर टोल शुल्क बढ़ा, ढीली होगी जेब

Wed, 01 Apr 2026 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-18-अनंतराम ​स्थित टोल प्लाजा। संवाद
विज्ञापन
अनंतराम। अनंतराम टोल प्लाजा से गुजरना बुधवार से अब और महंगा हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से टोल टैक्स की दरें मंगलवार रात 12 बजे से बढ़ा दी गई हैं। अनंतराम टोल प्लाजा पर पांच रुपये से लेकर 45 रुपये तक बढ़ोतरी हुई है। इसका सीधा असर निजी एवं मालवाहक वाहनों पर पड़ेगा।
विज्ञापन


एनएचएआई ने देश के कई टोल प्लाजा पर दरें बढ़ा दी हैं। जिले के अनंतराम टोल प्लाजा पर भी टोल की दरें बढ़ाई गई हैं। साथ ही टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे के वाहन स्वामियों के लिए बनने वाले मासिक पास की दर में भी वृद्धि की गई है। यह वाहन चालक अभी तक मासिक फास्टैग के लिए 350 रुपये चुका रहे थे। अब मासिक फास्टैग के लिए 360 रुपये चुकाने होंगे।

इसके साथ ही अभी तक टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहन फास्टैग न होने की स्थिति में नकद भुगतान करते थे। हालांकि उनको नकद में दोगुना टोल टैक्स देना पड़ता था। मंगलवार रात के बाद टोल पर कैश भुगतान बंद हो गया। कैश की जगह वाहन चालक यूपीआई से भुगतान कर सकेंगे।
विज्ञापन




-



टोल प्लाजा के शुल्क में बढ़ोतरी हुई है। मंगलवार रात 12 बजे के बाद से नई दरें लागू हो गई हैं। साथ ही टोल टैक्स चुकाने के लिए नकद भुगतान पर रोक लग गई है।
विज्ञापन


- सत्यवीर यादव, संयुक्त महाप्रबंधक, टोल प्लाजा, अनंतराम

-

ये हैं नई दरें

कार/जीप/हल्के वाहन

पुरानी दर : 110 रुपये

नई दरें : 115 रुपये

24 घंटे में वापसी : 170 रुपये

-

हल्के वाणिज्यिक/लगेज वाहन/ मिनी बस

पुरानी दर : 175 रुपये

नई दर : 185 रुपये

24 घंटे में वापसी : 275 रुपये



बस/ट्रक

पुरानी दर : 365 रुपये



नई दर : 385 रुपये



24 घंटे में वापसी : 580 रुपये



-



थ्री एक्सल वाणिज्यिक वाहन



पुरानी दर : 395 रुपये



नई दर : 420 रुपये



24 घंटे में वापसी : 630 रुपये



-



फोर से सिक्स एक्सल वाहन



पुरानी दर : 570 रुपये



नई दर : 605 रुपये



24 घंटे में वापसी : 910 रुपये







सेवन एक्सल से अधिक



पुरानी दर : 695 रुपये

नई दर : 740 रुपये

24 घंटे में वापसी : 1105 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें