फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता से सभ्यता की ओर बढ़ाएं कदम

Sun, 24 Jan 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
महोत्सव में रविवार को भारत स्वच्छता एवं पोषण मिशन कार्यक्रम के तहत प्रधान, आंगनबाड़ी, आशा बहू व एएनएम कार्यकत्रियों को स्वच्छता के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम का आयोजन सीडीओ और सीडीपीओ सहार के निर्देशन में हुआ। इस दौरान सभी से स्वच्छता अपनाकर सभ्यता की ओर से कदम बढ़ाने की अपील की गई।
विज्ञापन


कार्यक्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी राजेंद्र प्रकाश ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से शुरू किए गए इस कार्यक्रम के तहत साल 2019 में हर घर में शौचालय का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने स्वच्छता को अपना परिवार व समाज को स्वस्थ्य रखने में योगदान देने पर जोर दिया। कृषि अधिकारी डा. फूल कुमारी ने संतुलित आहार की जानकारी देते हुए महिलाओं से रसोई वाटिका तैयार करने पर जोर दिया।

सीडीओ सत्येंद्र नाथ चौधरी ने कहा कि संस्थागत प्रसव और शिशुओं का नियमित टीकाकरण व बेहतर खानपान परिवार की सेहत के लिए जरूरी है। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य रचना सिंह सेंगर ने कहा कि आज बालिका दिवस है। महिलाओं को लेकर आयोजित किए इस कार्यक्रम में महिलाओं का जागरूक होना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन


उन्होने भ्रूण हत्या को बायकाट करने के साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान से जुड़ने की अपील की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्या गीता गुप्ता ने महिलाओं से स्वच्छता का विशेष ख्याल रखने की अपील की। इस मौके पर डीडी कृषि डा. बनारसी यादव ने सभी से स्वच्छता से सभ्यता की ओर कदम बढ़ाने की अपील की है। कार्यक्रम में डीसीएमए डा. अशोक कुमार, डा. आर. ए. कटियार, डीपीओ लतिका सिंह समेत सभी ब्लाकों की सीडीपीओ, आंगनबाड़ी कार्यकत्री व ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें