फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सार्वजनिक किया जाएगा महोत्सव का आय-व्यय

Tue, 16 Sep 2025 11:16 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अटसू। नगर पंचायत में आय-व्यय ब्योरा अब सार्वजनिक तौर पर बताया जाएगा। बुधवार को सब्जी मंडी परिसर में इसकी शुरुआत होगी। चेयरमैन ने इसके लिए मुनादी करवाई है।
विज्ञापन

मालूम हो कि चेयरमैन व सभासदों के बीच कार्यों व खर्च को लेकर मतभेद बने हुए हैं। सभासद चेयरमैन पर आय व्यय का लेखाजोखा न दिखाने व मनमाने तरीके से कार्य करने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं, चेयरमैन सभी कार्यों में पारदर्शिता व सभासदों के हस्ताक्षर होने की बात कह रही हैं।
अटसू महोत्सव में दंगल, रामलीला, रावण दहन आदि कार्यक्रम के लिए बोर्ड की बैठक में सभासदों की ओर से आय व्यय का विवरण मांगा गया था। सभासदों ने अधिक खर्चा दिखाते हुए चेयरमैन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। इस वजह से महोत्सव को चंदा से करवाने का प्रस्ताव लिखवाया गया था। अब इस विवाद को सुलझाने के लिए चेयरमैन ने नया तरीका निकाला है।
विज्ञापन

चेयरमैन इंदु गुप्ता ने बताया कि बुधवार को सुबह ग्यारह बजे सब्जी मंडी परिसर से प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा। इसी दौरान अटसू महोत्सव में होने वाले खर्चे के आय-व्यय का विवरण सार्वजनिक तौर पर बताया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें