फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो वर्षों में चमकेगा दिबियापुर

Thu, 30 Jul 2015 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत बोर्ड के तीन साल पूरा होने पर बुधवार को नगर पंचायत अध्यक्ष, ईओ एवं सभासदों ने पौधरोपण किया। दुर्गानगर स्थित पानी टंकी परिसर में नगर पंचायत अध्यक्ष शीला गुप्ता ने पौधरोपण कर अभियान की शुरूआत की।
विज्ञापन



 
अध्यक्ष शीला गुप्ता ने कहा कि तीन वर्षों में नगर पंचायत ने सभी 15 वार्डों में वरीयता के आधार पर विकास कराया है। कहा कि जिन वार्डों में जरूरी निर्माण कार्य होना, शेष रह गया है। वहां पर अगले दो वर्षों में प्रस्तावित सभी कार्य कराए जाएंगे।


 
अधिशासी अधिकारी महेशचंद्र उपाध्याय ने आधुनिकता की दौड़ में वन क्षेत्र के घटते क्षेत्रफल पर चिंता जताते हुए कहा कि हम सभी को कम से कम दो पौधे लगाकर इनकी देखभाल करना चाहिए। उन्होंने सभासदोें से प्रत्येक वार्ड में पौधरोपण करने का आह्वान किया।
विज्ञापन



 
अध्यक्ष प्रतिनिधि कन्हैयालाल गुप्ता ने कहा कि शीघ्र ही जलकल भवन को सुंदर बनाया जाएगा। बताया कि नगर क्षेत्र की समस्याओं के निस्तारण को नगर पंचायत अगले सप्ताह हेल्प लाइन नंबर जारी करेगी।


इसके प्रारंभ होने के बाद नगरवासियों को सफाई, पेयजल एवं मार्ग प्रकाश जैसी शिकायतों के लिए नगर पंचायत कार्यालय नहीं आना पडे़गा। मात्र एक काल के द्वारा लोग अपनी- अपनी समस्याएं बता सकेंगे।



वरिष्ठ लिपिक नरेन्द्र सिंह राजावत के साथ वरिष्ठ सभासद सुभाष यादव, उदयवीर सिंह यादव, राजबहादुर राजपूत, शैलेन्द्र अग्रवाल, रामजी सोनी, अजय पोरवाल, राहुल अंबेडकर, धर्मपाल सेंगर, नरेन्द्र यादव, राहुल दीक्षित, श्रीकृष्ण पिछडा एवं प्रिंस यादव आदि सभासद मौजूद रहे।




सभासदों का बैठक भत्ता हुआ पांच गुना- दिबियापुर। नगर पंचायत के सभासदों को अब बोर्ड बैठक के दौरान प्रति बैठक एक हजार रुपये बतौर बैठक भत्ता मिलेगा।


शासन ने नगरीय निकायों के जन प्रतिनिधियों की मांग पर उनका बैठक भत्ता बढ़ाने का आदेश जारी किया है। अभी तक नगर पंचायत के सभासदों को प्रति बैठक मात्र 200 रुपये बैठक भत्ता के रूप में प्राप्त होता था।


वरिष्ठ लिपिक नरेन्द्र सिंह राजावत ने बताया कि नगर विकास विभाग ने इस वर्ष शासनादेश के मुताबिक सभासदो को पांच गुना बढ़ाकर बैठक भत्ता दिए जाने की जानकारी दी।


इधर, सभासद दल के नेता उदयवीर सिंह यादव व वरिष्ठ सभासद सुभाष यादव ने बैठक भत्ता में बढ़ोत्तरी किए जाने पर खुशी जताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने नगर निकाय के जन प्रतिनिधियों का सम्मान करते हुए सराहनीय कार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें