पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम के निधन पर दिबियापुर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गईं। शोक सभाओं में खासी संख्या में युवाओं में शिरकत की। एक स्वर से पूर्व राष्ट्रपति डा. कलाम को युवाओं ने मागदर्शक बताते हुए उन्हें याद किया।
दिबियापुर थाने के सामने शोकसभा में युवाओं ने मोमबत्तियां जलाईं और डा. कलाम के दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
दीपक भदौरिया, सोनू कुशवाहा, ब्रह्मानंद गुप्ता, राजीव भदौरिया, शिवकुमार गुप्ता, मनीष गुप्ता, रजत दुबे, ऋषभ शुक्ला, अविनाश पोरवाल, मनीष पोरवाल, नवीन पोरवाल, ईशू विश्नोई, उत्तम पोरवाल, गोविंद दुबे, प्रदीप गुप्ता, अनुज पोरवाल, रामजी पोरवाल, राहुल जैन, कुलदीप पोरवाल, आशीष दुबे आदि मौजूद रहे।
इधर, बुधवार देर शाम नगर के कांशीराम कालोनी एवं रेलवे स्टेशन फफूंद परिसर में भी श्रद्धांजलि सभाओं में उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया।