फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के जनरल कोच में महिला ने बेटी को दिया जन्म

Wed, 21 Mar 2018 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

दिबियापुर। गया से अलीगढ़ यात्रा कर रही एक महिला को प्रसव पीड़ा बढ़ने पर आनंद विहार एक्सप्रेस को फ फूं द में रोका गया। हालांकि इससे पहले ही ट्रेन में महिला ने बेटी को जन्म दिया। एंबुलेंस से महिला एवं उसकी बेटी को दिबियापुर सीएचसी में भेज दिया गया। यहां उपचार किया जा रहा है।

विज्ञापन


12323 आनंद विहार एक्सप्रेस में एक महिला मुन्नी देवी पत्नी जैन मांझी ग्राम आजादनगर थाना हिसुआ नवादा बिहार जनरल कोच में यात्रा कर रही थी। महिला के साथ उसके पिता राजेंद्र एवं पति भी थे। रूरा से ट्रेन गुजर रही थी तो महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। इस पर लोगों के सुझाव पर महिला के पति ने रेलवे के इमरजेंसी नंबर 182 पर कॉल करके इसकी जानकारी दी।

रेलवे कंट्रोल रूम ने इसकी जानकारी फ फूं द रेलवे स्टेशन को दी। मेमो के जरिए आरपीएफ  को जानकारी दी गई। शाम को लगभग पौने छह बजे ट्रेन फ फूं द रेलवे स्टेशन पर रोकी गई। रेलकर्मियों के अनुसार जब तक ट्रेन फ फूं द में रुकती। तब तक ट्रेन के कोच में ही कोच में यात्रा कर रही महिलाओं की मदद से महिला का प्रसव करा दिया गया।
विज्ञापन


महिला ने एक बेटी को जन्म दिया। ट्रेन से महिला को उतारने के लिए लगभग आधा घंटे तक ट्रेन फफूंद रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। आरपीएफ  स्टाफ  ने अनुसार सूचना मिलते ही एंबुलेंस को फ ोन किया गया था। परंतु उस समय एंबुलेंस सहार में थी। इसके चलते एंबुलेंस थोड़ी देर से पहुंची। जच्चा बच्चा को एंबुलेंस की मदद से दिबियापुर सीएचसी भेजा गया। यहां दोनों का उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें