फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: टिनशेड में तपन के बीच लू के थपेड़े, काई जमी नांद से पीते पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। गर्मी का पारा सिर चढ़कर बोल रहा है। बढ़ रही तपिश अब झुलसाने लगी है। इससे हर किसी का हाल बेहाल है। बेजुबान भी तपिश से बेचैन हैं। गोशालाओं में संरक्षित मवेशियों पर संकट ज्यादा है। वजह टिनशेड तप रहा है। टिनशेड के नीचे मवेशी लू के थपेड़े झेल रहे हैं। गर्मी से बचने के वहां कोई इंतजाम नहीं हैं।
विज्ञापन

प्यास बुझाने के लिए नांद तो बनी हैं, लेकिन उसमें काई जमी है। बिजली न आने पर कभी कभार पीने के पानी का संकट मवेशियों को झेलना पड़ता है। लू से मवेशियों को बचाने के लिए जिला प्रशासन ने सभी गोशाला संचालकों को व्यवस्थाएं गर्मी के अनुकूल बनाने के निर्देश जारी किए हैं। अभी तक कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं।

सीन-01)
अजीतमल मंडी समिति में नगर पंचायत की गोशाला में तीन टिनशेड हैं। 60 मवेशी इन टिनशेड में रखे गए हैं। लू के थपेड़े से बचाव के कोई इंतजाम नहीं हैं। कुछ मवेशी धूप में हांफते नजर आए। बिजली के भरोसे गोशाला में पानी का इंतजाम है। शुक्रवार को बिजली घर पर कार्य होने के चलते सुबह से बिजली नहीं आई। दोपहर डेढ़ बजे के बाद बिजली आई, तब कहीं जाकर नांद भरी गई और मवेशियों ने गला तर किया।
विज्ञापन

-
सीन-02)
बिधूना ब्लॉक की ग्राम पंचायत बंसई की गोशाला में दाना, चारा व भूसा के पर्याप्त इंतजाम हैं, लेकिन लू से बचाव के लिए यहां जूट के बोरे नहीं लगाए गए हैं। मवेशी टिनशेड के नीचे तपन व लू के थपेड़ों के बीच हांफते नजर आए। कुछ मवेशी तो गोशाला परिसर में खड़े बबूल की हल्की छांव में खड़े नजर आए।
-
सीन-03)
बिधूना ब्लॉक की डोडापुर गोशाला में 86 मवेशी संरक्षित हैं। यहां टिनशेड तो है, लेकिन पानी का इंतजाम ठीक नहीं है। नांद में काई जमी नजर आई। वहीं, बिजली न आने की वजह से दोपहर तक नाद सूखी रही। लू से बचाव के लिए जूट के बोरे भी नहीं लगाए गए।


बिधूना व अछल्दा बीडीओ व डीसी मनरेगा रामदुलान ने बताया कि गोशाला में गर्मी को लेकर जरूरी उपाय करने के निर्देश दिए गए हैं। सचिवों को भ्रमण करने के लिए कहा गया है। चारा, दाना, पानी व छांव के इंतजाम पुख्ता करने को कहा गया है। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

गोशालाओं में गर्मी को लेकर लू से बचाव के निर्देश दिए गए हैं। पानी व छांव के लिए भी कहा गया है। सारे इंतजाम जांचे जाएंगे। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई भी की जाएगी। -महेंद्र पाल सिंह, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें