फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहर बाद कैशलेस हुए एटीएम, लोग परेशान

Sun, 26 Feb 2017 12:15 AM IST
औरैया
विज्ञापन
यूनियन बैंक का बंद एटीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दो दिनों से बैंकों में छुट्टी के कारण शनिवार को एटीएम जवाब दे गए। जिससे रुपये निकासी के लिए लोगों को इधर से उधर भटकना पड़ा, लेकिन उन्हें रुपये नहीं मिले। दोपहर बाद शहर की सभी बैंकों के एटीएम पूरी तरह शोपीस बने रहे। इन एटीएम की सुरक्षा में लगे कर्मचारियों ने सोमवार को ही रुपया मिलने की बात कही।
विज्ञापन


मालूम हो कि महाशिवरात्रि, महीने का चौथा शनिवार व रविवार के कारण लगातार तीन दिन बैंकों में अवकाश है। जिसके कारण शुक्रवार को शहर की बैंकों के एटीएम में रखा गया रुपया शनिवार की दोपहर तक खत्म हो गया। बैंकों में छुट्टी के कारण एटीएम पर कार्ड धारकों की भीड़ शनिवार की सुबह से ही रही। शनिवार दोपहर तक शहर के सभी एटीएम खाली हो गए। नोटबंदी के बाद शहर में अधिकांश एटीएम तो शुरू भी नहीं हो सके हैं। शनिवार की सुबह यूनियन बैंक का एटीएम 10 बजे ही कैश न होने से बंद कर दिया गया।

केबिन खुला देखने पर कार्ड धारक एटीएम मशीन पर पहुंचे तो वहां आसपास के दुकानदारों ने बताया कि मशीन में रुपया नहीं हैं। यही नहीं कानपुर रोड पर एचडीएफसी बैंक का एटीएम दोपहर तक कार्ड धारकों को रुपया देने में कामयाब रहा, मगर तीन बजे के बाद वह भी अपनी सेवाएं नहीं दे सका। रुपया न होने पर वहां से भी कार्डधारक वापस लौटे। दोपहर साढ़े तीन बजे तक शहर में विभिन्न बैंकों के एटीएम कैश से खाली हो गए। शहर में विजया बैंक का एटीएम शनिवार को खुला ही नहीं। वहीं अन्य बैंकों के एटीएम 11 बजे के करीब कैश न होने पर बंद कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें