छात्रों को सम्मानित करते विद्यालय के प्रबंधक व अन्य ।
- फोटो : अमर उजाला
बिधूना कस्बे के किड्स गार्डन स्कूल में सैनिक स्कूल में चयनित होने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा स्कूल के पूर्व छात्र विभोर के आईआईटी में 120 वीं रैंक आने पर सम्मानित किया गया।
स्कूल में हुए कार्यक्रम में सैनिक स्कूल उदयपुर में चयनित होने पर अलंकार शर्मा व सैनिक स्कूल लखनऊ में चयनित होने पर विमलेंद्र प्रजापति को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा स्कूल के पूर्व छात्र विभोर के आईआईटी मेंस परीक्षा में आल इंडिया में 120 वीं रैंक लाने पर प्रमाण पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक ऋषि पांडे ने कहा कि वह स्कूल में गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक माहौल बनाने के लिए प्रयासरत हैं। इससे स्कूल के बच्चे नाम रोशन कर सकें। इस मौके पर कालेज स्टाफ ने बच्चों के अभिभावकों का माला पहनाकर स्वागत किया। मैनेजिंग डायरेक्टर मंजू पांडे ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों की प्रतिभा निखारने के लिए वह भी समय दें। इस मौके पर स्कूल संचालक सुधा पांडे के अलावा अध्यापक अमित शुक्ला, डा.दिनेश, नितीश कुमार समेत अन्य समस्त स्टाफ मौजूद रहा।