फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विसर्जन यात्रा में जमकर थिरके श्रद्धालु

Fri, 25 Sep 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे में चल रहे गणेश महोत्सव के अवसर पर नगर में गणपति बप्पा की धूम मची रही। जगह - जगह गणेश भगवान की मूर्ति की स्थापना कर झाकियां सजाई गई। शाम को  पूजन अर्चना तथा आरती के बाद गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से नगर भक्तिमय  हो गया।
विज्ञापन


 
मोहल्ला शास्त्री नगर में महंत की धर्मशाला के पास व मुख्य बाजार में गणपति बप्पा विराजमान रहे। मंदिरों में लगातार भजन कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है।


शाम को आरती के समय श्रद्वालुओं की भीड़ उमड़ी रही और गणपति बप्पा के भजनों पर युवाओं ने जमकर ठुमके लगाए।  वहीं शास्त्रीनगर में स्थापित गणेश महोत्सव में बुधवार को विशाल झांकी लगाई गई। भंडारे में भक्तों ने प्रसाद चखा।

 
वहीं गुरुवार को श्रद्वालुओं ने गणेश प्रतिमा का नगर भ्रमण के बाद नहर में विसर्जन किया गया। विसर्जन यात्रा पंडाल से शुरू होकर  विभिन्न मार्गो से गुजरी, जिसमें  युवा भक्तगण डीजे के धार्मिक धुनों पर  झूमते नाचते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



नगर के लोगों ने फूल वर्षा कर गणपति बप्पा को विदाई दी गई।  भक्तों ने गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ... के उद्घोष के साथ विसर्जन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें