ग्राम इटैली स्थित अनहैया नदी में नहाने गए बालक की डूबने से मौत हो गई। बालक को डूबते देख ग्रामीणों ने उसे बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस ने गोताखोरों को बुला कर शव को बाहर निकाला। मृतक बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
ग्राम इटैली निवासी मनोज कुमार का 13 वर्षीय पुत्र अनुराग कक्षा सात का छात्र था। वह स्कूल से घर आने के बाद दोपहर तीन बजे गांव स्थित अनहैया नबदी में नहाने चला गया। नहाते समय ही वह अचानक नदी में डूब गया। बालक को डूबता देख ग्रामीणों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर खोजबीन कराई। सुबह छह बजे गोताखोरों ने अनहैया नदी के पुल से 150 मीटर की दूरी पर अनुराग के शव को बेल में फंसा पाया। शव के बाहर आते ही परिजनों में कोहराम मच गया।