फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: गन हाउस की आड़ में खड़ा किया असलहा और कारतूस का अवैध कारोबार

Sat, 06 Dec 2025 01:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। गन हाउस की आड़ में सराफा कारोबारी कमलकांत ने करीब तीन दशक पहले असलहा और कारतूस का अवैध कारोबार शुरू किया था। इसके बाद वह उसे आगे बढ़ाता गया।
विज्ञापन

पुरुलिया कांड में पिता का नाम आने के बाद पुलिस ने दुकान सील कर दी जो बाद में निरस्त हो गई लेकिन इसके बाद भी कमलकांत नहीं रुका। कई बार उसका नाम अलग-अलग मामलों में आया लेकिन हर बार वह बचकर निकल गया।

औरैया में एनआईए की कार्रवाई से हर कोई हैरान है। उन्हें भरोसा नहीं हो रहा है कि आखिर कैसे उनके बीच रहने वाला एक कारोबारी अवैध असलहों और कारतूस का सौदागर बन गया लेकिन अब एनआईए द्वारा जारी कार्रवाई की जानकारी से अब तस्वीर साफ होने लगी है।
विज्ञापन

होमगंज स्थित बाजार में कमलकांत वर्मा के पिता महेश वर्मा को गन हाउस का लाइसेंस स्वीकृत था। बस यहीं से इस काले धंधे की कहानी शुरू होती है। गन हाउस की आड़ में ही अवैध असलहा और कारतूस का पूरा खेल शुरू हुआ था। सूत्रों का दावा है कि लोगों को नागालैंड के फर्जी लाइसेंस बनाकर शस्त्रों की बिक्री तक की गई।
1995 में पश्चिम बंगाल में हुए पुरुलिया आर्म्स ड्रॉप मामले में पिता महेश वर्मा के नाम आने के बाद गन हाउस को सील कर दिया गया था। वर्ष 1997 में महेश वर्मा ने आत्महत्या कर ली। इसके कुछ साल बाद यह लाइसेंस निरस्त हो गया पर कमलकांत ने यह कारोबार बिना लाइसेंस के भी बदस्तूर जारी रखा। बीते दो दशक में कई बार वह कई मामलों में पुलिस के रडार पर आया, लेकिन हर बार वह जांच में किसी दूसरे को फंसाकर खुद बचकर निकल गया।
बिहार के कैमूर में 3700 से अधिक पिस्टल और राइफल के अवैध कारतूसाें के साथ जून में पकड़ा गया शुत्रघ्न शर्मा उर्फ लाला कमलकांत का राइट हैंड था। वह कमलकांत की गाड़ी चलाता था और हमेशा उसके साथ रहता था। मूल रूप से वह शहर के गढ़ैया मोहल्ले का निवासी है, जहां कमलकांत का पैतृक मकान भी है। बिहार पुलिस द्वारा एनआईए को अगस्त में मामला हैंडओवर किया गया। जांच में एनआईए के हाथ कमलकांत के गिरेबान तक जा पहुंचे। वहीं दोनों भाइयों अजयकांत और रविकांत भी शक के दायरे में हैं।

जिला प्रशासन भी खंगाल रहा गन हाउस का रिकॉर्ड
एनआईए की कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन भी कमलकांत वर्मा के गन हाउस के बारे में जानकारी जुटाने में लगा है। हालांकि अब तक कोई रिकॉर्ड प्रशासन के हाथ नहीं लगा है। अपर जिलाधिकारी अविनाश चंद्र मौर्य ने बताया कि अगर जिला बनने से पूर्व में गन हाउस का लाइसेंस जारी हुआ होगा तो उसका रिकॉर्ड मिलना मुश्किल है। वह रिकॉर्ड इटावा में होगा। रिकॉर्ड सामने आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि आखिर कब गन हाउस सील हुआ और कब निरस्त किया गया।
नौकर के बेटे की हत्या के आरोपों में भी घिरा परिवार
आठ साल पहले सराफा कारोबारी भाइयों का नाम नौकर के बेटे की हत्या में भी उछला था। उस समय भी कमलकांत वर्मा और भाइयों पर नाबालिग की हत्या का आरोप लगा था। 5 जुलाई 2017 को शहर के मोहल्ला निझाई में कारोबारी के बाड़े में इटावा के बिठौली थाना के गांव निमरी करावली निवासी छोटू का शव मिला था। उसकी गला रेतकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने व्यापारियों की तहरीर पर दो किशोरों को पकड़ा था। बाद में छोटू के परिजनों की तहरीर पर कारोबारी भाइयों को हिरासत में लिया गया था। कुछ दिन की पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया था। बाद में पुलिस ने एक अन्य नौकर के बेटे द्वारा हत्या करने का खुलासा किया था। इसके बाद मामला शांत हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें