अवैध रुप से मिट्टी का खनन कर रहे दो ट्रैक्टरों को सोमवार रात पुलिस ने पकड़ लिया। दोनों ट्रैक्टरों को सीज कर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया है। थानाध्यक्ष फहीम अख्तर का कहना है कि किसी भी दशा में अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा।
दिबियापुर पुलिस को सूचना मिली कि रामगढ़ से छनन का पुर्वा के बीच अवैध रुप से मिट्टी का खनन किया जा रहा है। थानाध्यक्ष फहीम अख्तर, हरचंदपुर चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। मिट्टी से भरे ट्रैक्टर को मौके पर पुलिस ने पकड़ लिया। दोनों ट्रैक्टरों को पकड़कर दिबियापुर थाने में लाया गया। पुलिस का कहना है कि दोनों ट्रैक्टरों को सीज कर दिया गया है।