फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: दयालपुर में अवैध असलहा फैक्टरी पकड़ी, दो गिरफ्तार

Thu, 05 Jun 2025 10:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। दयालपुर अंडरपास के पास एक घर में चल रही अवैध असलहा फैक्टरी का पुलिस ने भंडाफोड़ किया। स्वॉट एवं कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारकर दो को गिरफ्तार किया। कब्जे से अवैध शस्त्र, कारतूस व उपकरण बरामद किए हैं।
गुरुवार को औरैया कोतवाली में पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने बताया कि बुधवार रात करीब साढ़े 3 बजे संयुक्त पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर दयालपुर अंडरब्रिज के पास राजपूत मोहल्ला स्थित एक मकान पर दबिश दी।
विज्ञापन

वहां राजकुमार शर्मा उर्फ शुआ निवासी थाना अजीतमल व लवकुश पुत्र विनोद कुमार निवासी ग्राम भियापुर थाना दिबियापुर को गिरफ्तार कर लिया।
उनके कब्जे से भारी मात्रा में निर्मित अर्द्धनिर्मित अवैध शस्त्र व शस्त्र बनाने के उपकरण आदि बरामद किए गए।
एसपी ने बताया कि पकडे़ गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि कच्चा माल बाहर से कबाड़ के भाव खरीदते हैं और नए तमंचा का निर्माण, मरम्मत के अलावा बाहर जाकर ऊंचे दामों पर बेचते हैं। बरामदगी में 10 तमंचा 315 बोर, एक बंदूक 12 बोर, एक अधिया 12 बोर, एक रिवाॅल्वर 32 बोर एक पिस्टल 32 बोर समेत अन्य सामान मिला है।
विज्ञापन

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में स्वाट एवं सर्विलांस प्रभारी प्रशांत सिंह व प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह, उप निरीक्षक सोनी रावत है। एसपी ने बताया कि अभियुक्त राजकुमार के खिलाफ 16 मामले और लवकुश के खिलाफ छह आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें