एरवाकटरा। कस्बे के किशनी रोड स्थित ओयो का बोर्ड लगा एक भवन अवैध गतिविधियाें को लेकर सुर्खियों में है। यहां आए दिन गाड़ियों से युवतियों को लाए जाने की शिकायत पुलिस से की गई है।
इलाके के लोगों का आरोप है कि कस्बे के आर्य गुरुकुल विद्यालय के पास एक नवनिर्मित भवन में करीब दो माह पूर्व कुछ लोगों ने ओयो होटल का बोर्ड लगा रखा है। यहां बिना नंबर प्लेट वाली कार में बाहर से युवतियों को लाया जाता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां गलत काम कराया जा रहा है। होटल का कोई रजिस्ट्रेशन नहीं है। थाना प्रभारी जीतमल चौधरी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। शिकायत पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)