फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: छत पर धधकती मिलीं कच्ची शराब की भट्टियां

Mon, 26 May 2025 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
बरामद लहन के पीपों के साथ आबकारी पुलिस की टीम। - फोटो : बरामद लहन के पीपों के साथ आबकारी पुलिस की टीम।
विज्ञापन
औरैया। आबकारी पुलिस की टीम ने सोमवार तड़के बिधूना के आदर्शनगर व कीरतपुर में कच्ची शराब के निर्माण को लेकर दबिश दी। सड़क व खाली प्लाॅटों के साथ ही कुछ घरों की तलाशी भी ली।
विज्ञापन


इस दौरान एक घर की छत पर कच्ची शराब बनाने के लिए दो भट्टियां धधकती मिलीं। मौके पर लहन को नष्ट करते हुए बिधूना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

पुलिस के अनुसार घर की छत पर शराब की दो कच्ची भट्टियां मिलीं। पीपों में एक हजार किलो लहन भी मिला। साथ ही 55 लीटर कच्ची शराब मिली। लहन व कच्ची शराब को आबकारी पुलिस की टीम ने मौके पर नष्ट किया।

इसके बाद बिधूना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। आबकारी निरीक्षक भगवान बक्श ने बताया कि कच्ची शराब के निर्माण को रोकने के लिए लगातार प्रवर्तन की टीम छापे मारेगी। बिधूना में एक हजार किलो लहन नष्ट किया गया है। रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें