नगर स्थित जामा मस्जिद में शाम को नमाज के उपरांत इफ्तार पार्टी हुई। इसमें बसपा के दिबियापुर विधानसभा के प्रभारी एवं प्रत्याशी रामकुमार अवस्थी ने शिरकत की।
रामकुमार अवस्थी ने कहा कि रमजान का पाक महीना बरक्कत देता है तो ईद का त्यौहार आपसी सौहार्द को मजबूत करता है। इस मौके पर जामा मस्जिद के पेश इमाम के साथ मसीद कादरी, भीमराव अंबेडकर, बब्बन तिवारी आदि खासी संख्या में मुस्लिम मौजूद रहे।