फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार में चाहे तो सुरक्षा वापस ले ले

Sun, 16 Jul 2017 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ पूर्व मंत्री विनोद कुमार यादव उर्फ कक्का। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार चाहे तो उनकी सारी सुरक्षा वापस ले ले। रविवार को इटैली गांव में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री का जगह-जगह स्वागत किया गया।  
विज्ञापन


अछल्दा के इटैली गांव में बने महाराज सिंह महाविद्यालय में विनोद यादव कक्का की ओर से आयोजित गया भोज में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पहुंचे। मौजूद कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। यहां अखिलेश ने स्वल्पहार किया। इस दौरान मीडिया की ओर से किए गए सुरक्षा वापस लेने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार है।

वह चाहे तो हमारी सारी सुरक्षा वापस ले ले। लेकिन हर किसी की भी सुरक्षा होना जरूरी है। विधानसभा में मिले विस्फोटक पदार्थ पर कहा कि विधानसभा में विस्फोटक मिलना सुरक्षा में बड़ी चूक है। इसकी भी जांच होनी चाहिए। पूर्व सीएम ने कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था दिनों दिन खराब होती जा रही। अब तो बीजेपी सरकार को कानून व्यवस्था को और मजबूती देनी चाहिए। ताकि लोग दहशत में न जीएं। कस्बे के नेविलगंज में दिलीप यादव व मनोज यादव के यहां भी उनका स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ता अखिलेश यादव से मिलने के लिए बेकाबू होते दिखे लेकिन कड़ी सुरक्षा के चलते लोग दूर ही नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें