अछल्दा। नगर पंचायत कार्यालय सभागार में बुधवार को नगर पंचायत की दुकानों के किराए में बढ़ोतरी होने पर दुकानदारों ने गुहार लगाई है। जिस पर प्रतिमाह 750 रुपये लिया जाएगा। हाउस टैक्स व जल मूल्य, व्यापार आदि कर के टैक्स सालों से न देने पर 10 बड़े बकायेदारों के आरसी जारी भी जारी की जाएगी।
शासन के निर्देशों पर नगर पंचायत की आय बढ़ाने को लेकर विगत माह बोर्ड बैठक में किराए बढ़ोतरी हुई थी। नगर पंचायत की एलाटमेंट दुकानों का किराया 195 रुपये प्रति माह लिया जा रहा था। जिसकी बढ़ोतरी 1000 रुपये होने पर दुकानदारों ने विरोध करते हुए सभागार में पहुंचकर नगर पंचायत अध्यक्ष अरुण कुमार दुबे व ईओ विकास कुमार से गुहार लगाई। किराया कम करने की मांग की। जिस पर अध्यक्ष ने 750 रुपये प्रतिमाह किराया दुकानों से वसूली के निर्देश दिए।
ईओ विकास कुमार ने कहा कि जिन आवंटी को दुकान अलॉटमेंट की है यदि वह दुकानदार किसी को किराए पर उठाते हुए मिलता है तो उसकी जांच कर आवंटी की दुकान को निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। आवंटी दुकानदारों से अब 750 रुपये प्रतिमाह किराया लिया जाएगा।
ईओ ने बताया कि नगर पंचायत के कर को जमा न करने पर 10 बड़े बकायेदारों की आरसी काटी जाएगी। सभासद राजेश कुमार, बड़े बाबू जय नारायण शाक्य रहे।