फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद मुबारक हो भाईजान

Sun, 19 Jul 2015 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
ईद का पर्व जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रशासनिक-पुलिस अधिकारियों, राजनेताओं, मुस्लिम व हिन्दू वर्ग के लोगों ने एक -दूसरे को ईद की मुबारक बाद दी।
विज्ञापन



खुशी के इस दौर में मुस्लिम भाइयों ने फितरा और जकात भी निकाली। अल्लाह से कौम की सलामती की दुआओं का दौर खुशियों के रूप में जारी रहा। घर- घर सेवई, खाजा, दही बड़े आदि का लुफ्त उठाया।


बच्चों ने बड़े से ईदी लेकर खुशियां मनाई। वहीं बाजारों में खरीदारी का दौर जारी रहा। गली मोहल्लों से लेकर सड़कों, चौराहों पर ईद की खुशियां बंदों पर रहमत और बरकत बनकर बरसती रही।
विज्ञापन


 
सुबह मसजिदों में ईद की नमाज धार्मिक गुरुओं ने अदा कराई। सभी ने अल्लाह के बताए नेक रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। साथ ही हाथ उठा अल्लाह से कौम, परिवार की सलामती की दुआ की।


अल्लाह के दरबार में छोटे बच्चों से लेकर सभी उम्र के लोग अल्लाह की इबादत करते दिखे। जमाल शाह मस्जिद, खानपुर, बड़ी ईदगाह समेत अन्य स्थानों पर मुस्लिम भाइयों ने एक- दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।

 
जमाल शाह मस्जिद में जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक मनोज तिवारी, एडीएम अशोक कुमार, एएसपी विपुल कुमार श्रीवास्तव, पूर्व राज्यमंत्री रामबाबू यादव, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र कौर, वरिष्ठ समाजसेवी लालजी शुक्ला ने मुस्लिमों को ईद की मुबारकबाद दी।


खानपुर स्थित बड़ी ईदगाह में जिला पंचायत अध्यक्ष मो. इरशाद, जिलाध्यक्ष शिवनाथ सिंह यादव, सीओ सिटी रमेशचंद्र भारतीय, प्रधान संघ जिलाध्यक्ष जितेंद्र यादव, हाफिज अब्दुल सत्तार, मो. आमीन आदि ने ईद की बधाई दी।


अजीतमल - शनिवार को सुबह नौ बजे इस्लाम नगर बाबरपुर स्थित ईदगाह पर मौलाना आसिफ रजा द्वारा नमाज अदा कराई। फिरोज नगर कोटला स्थित ईदगाह पर हाफिज रिहान काजी ने नमाज अदा कराई।


इस दौरान एसडीएम राजेंद्र कुमार, सीओ अजीतमल उदय प्रताप सिंह, कोतवाली प्रभारी अजय पाठक के साथ पूर्व चेयरमैन रामदर्शन कठेरिया, सभासद अशोक  कुमार, असगर अली, तौफीक अहमद, इकलाख पठान, दुर्बेश अली, नूरूददीन, इलियास  सिद्दीकी, डा. सलीम खान आदि मौजूद रहे।


 
अटसू- नगर स्थित मस्जिद पर मौलाना गुलाम नवी द्वारा नमाज अदा कराई गई। लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी ।


इस अवसर पर चेयरमैन पति अजब सिंह राजपूत, दाउद अख्तर, पूर्व  जिलाध्यक्ष युवजन सभा योगेंद्र कुमार उर्फ कल्लू यादव ,पूर्व चेयरमैन  रामकुमार राजपूत, स्वदेश पोरवाल, हरिश्चंद्र पाल नसीम अख्तर, अब्दुल अहमद आदि मौजूद रहे।


 
बिधूना- पुरानी ईदगाह पर मो. शरीफ तथा अंबेडकर नगर स्थित नई ईदगाह पर हाफिज आजाद ने अलग-अलग ईद की नमाज अदा कराई।


इस मौके पर बसपा के घोषित प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक शिवप्रसाद यादव तथा पूर्व चेयरमैन आदर्श कुमार मिश्रा ने पुरानी ईदगाह पर नवाज अदा करने के बाद मुस्लिम भाइयों के गले  मिलकर ईद की मुबारकबाद दी, जबकि नई ईदगाह पर तहसीलदार न्यायिक अजीत कुमार  यादव ने गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।


इस मौके पर हाजी दीन मोहम्मद, हाजी  खुदाबक्श, हाजी मो. शरीफ, हाजी शमसुद्दीन, नूर मोहम्मद आदि ने ईद की मुबारकबाद दी।



फफूंद-: चेयरमैन हाशमी बेगम के आवास पर ईद मिलन समारोह आयोजित किया गया। चैयरमेन प्रतिनिधि इजहार अहमद  ने सभी आंगतुकों का आभार व्यक्त किया।


मुबारकबाद देने वालों में विधायक  प्रदीप यादव, जिला सचिव सलीम मेव, कल्लू यादव, सौरभ यादव, राजू स्वर्णकार,  कमलेश यादव, विनय यादव, पप्पू यादव, लाला दिवाकर आदि प्रमुख रहे।


सुबह ईद की नमाज हजरत नवाज अख्तर चिश्ती ने ईदगाह पर अदा  कराई। आलिया मस्जिद में सैय्यद मंजर मियां चिश्ती ने ईद की नमाज अदा कराई।

 
सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम- ईद के त्योहार के मद्देनजर शनिवार को सुभाष चौराहे से लेकर खानपुर चौराहे पर बैरीकेटिंग लगाई गई, जिससे नमाजियों को नमाज अदा करने के परेेशानी न हो।


साथ ही बड़े वाहन अंदर प्रवेश न कर सकें। इसके अलावा अजीतमल, फफूंद, बिधूना, अछल्दा, दिबियापुर, अयाना आदि पुलिस फोर्स क्षेत्र में भ्रमण करते रहे।

 
 
बच्चों में दिखा खासा उत्साह - ईद के त्योहार का बच्चों में अधिक उत्साह दिखा। नमाज अदा करने के बाद बच्चों ने परिसर के बाहर चाट, पकौड़ी, चाऊमीन, आइसक्रीम  व गोल गप्पेे का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें