फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मैं कहता हूं एक बार कश्मीर भी दे दो योगी को...

Sun, 17 Aug 2025 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-16एयूआरपी39- काव्य पाठ करते कवि गौरव चौहान। स्रोत:प्रशासन
विज्ञापन
औरैया। हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस की शाम जिला प्रशासन की तरफ से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम शहर के एक गेस्ट हाउस में हुआ।
विज्ञापन

कवि सौरभ जैन की रचना मैं कहता हूं एक बार कश्मीर भी दे दो योगी को... खूब सराही गई। कार्यक्रम की शुरुआत राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, एसपी अभिजित आर शंकर व पूर्व सांसद अनिल शुक्ला ने दीप जलाकर किया। कवयित्री प्रियंका राय ने वंदना पेश की।
कवि गौरव चौहान ने एक फौजी के भाव व्यक्त किए। उन्होंने हमने तो आभार जताया अपने शक्ति प्रदाता को...रचना सुनाई। कवि सौरभ जैन सुमन ने राष्ट्र भक्ति से भरी रचना सुनाई। उन्होंने ...मैं कहता हूं एक बार कश्मीर भी दे दो योगी को, आतंकवाद यदि बचे तो मुझको इंचों में कटवा देना, रचना पढ़ी।
विज्ञापन

प्रियंका राय की रचना ...मैं तो हिंदुस्तान की खातिर जीती हूं... पर खूब तालियां बजीं। इसके बाद हेमंत पांडेय की जोरदार टिप्पणियों पर कवि सम्मेलन में ठहाके गूंजे। अजय अंजाम ने भी ओज की पंक्तियां पढ़कर जोश भरा। इस मौके पर सभी अतिथियों ने कवियों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें