फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ससुराल आए पति ने नशे में पत्नी को गोद में उठाकर छत से लगाई छलांग, गंभीर

Wed, 23 Sep 2026 01:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती दंपती। संवाद
विज्ञापन
अटसू। कोतवाली क्षेत्र के गांव रहमापुर में मंगलवार दोपहर दंपती के बीच विवाद में उस समय हड़कंप मच गया, जब नशे में धुत पति ने पत्नी को गोद में उठाकर छत से छलांग लगा दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन व ग्रामीणों की मदद से दोनों को सीएचसी ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में दोनों को सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

इटावा स्थित सैफई थाना क्षेत्र के गांव गणेशपुरा निवासी दीपू (37) की शादी करीब 14 वर्ष पूर्व अटसू के गांव रहमापुर निवासी रामलाल की बेटी पूजा (33) के साथ हुई थी। दोनों के दो बच्चे गोलू (9) व अंशी (13) हैं। पूजा पिछले कुछ दिनों से बच्चों के साथ अपने मायके आई थी। सोमवार शाम दीपू कार और चालक के साथ ससुराल पहुंचा था।
मंगलवार दोपहर बाद किसी बात को लेकर पति-पत्नी में कहासुनी हो गई। पुलिस के अनुसार दीपू शराब के नशे में था। इसी दौरान पूजा घर की छत पर अपनी भाभी के साथ बैठी थी। तभी दीपू वहां पहुंचा और अचानक पूजा को गोद में उठाकर छत से नीचे कूद गया। हादसे में पूजा की कमर व बाएं कंधे में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि दीपू भी बुरी तरह घायल हो गया।
विज्ञापन

घटना के बाद आरोपी के साथ आया चालक कार लेकर मौके से भाग गया। सूचना मिलते ही पूजा के मायके वाले और पुलिस मौके पर पहुंचे। कोतवाल विनोद कुमार ने बताया कि दोनों घायलों को रेफर कर दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें