फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: महिला की मौत के मामले में पति को जेल

Sun, 18 May 2025 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। रामगढ़ में दो दिन पहले महिला की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी पति अनुज को गिरफ्तार कर जेल भेजा। उधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के मौत की वजह हैंगिंग आई है। महिला के मायकेवालों ने हत्या का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

जनपद कन्नौज के थाना इंदरगढ़ के गांव नांदेडमऊ मढ़पुरा निवासी मनोज कुमार के पुत्र ऋषि ने दिबियापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया कि उनकी बहन शिखा (28) की शादी बिधूना तहसील के गांव रामगढ़ निवासी अनुज के साथ 10 दिसंबर 2018 को हुई थी।
गुरुवार रात को शिखा का शव कमरे में फंदे से लटका मिला था। ऋषि ने बहन के पति अनुज, ससुर राकेश, जेठ सुरेश, जेठानी रश्मि व सास पर दहेज के लिए बहन की हत्या करने का आरोप लगाया था। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम को भेजा था।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शिखा की मौत की वजह हैंगिंग सामने आई। उधर, हरचंदपुर चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार ने आरोपी पति अनुज कुमार शाक्य को घर के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें