फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर इरादतन हत्या में पति को पुलिस ने भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
अयाना (औरैया)। थाना क्षेत्र अंतर्गत असेवा में पांच जुलाई को मारपीट से तंग महिला के फांसी लगाकर जान देने के मामले में मृतका के भाई ने बहनोई पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या में रिपोर्ट दर्ज की थी। शनिवार को पुलिस ने आरोपी पति को सेंगनपुर तिराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कानपुर देहात के काशीपुर रूरा निवासी प्रेमबाबू ने बताया कि पांच जुलाई को बहनोई शिवराज ने उसकी बहन से मारपीट कर हत्या कर दी थी। शव फांसी पर लटका मिला था। पुलिस को छानबीन में पता चला कि घटना वाले दिन आरोपी ने पत्नी से शराब के लिए पैसे मांगे थे। रुपये न देने पर मारपीट की थी, इसी बात से क्षुब्ध पत्नी ने फांसी लगा ली थी। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें