औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भीखमपुर दयालपुर में शुक्रवार रात चोरों ने एक घर में घुसकर नशीला स्प्रे डाल दिया। परिजनों के बेहोश होते ही नगदी और लाखों के जेवर पार कर ले गए। शनिवार सुबह आंख खुली तो परिजनों के होश उड़ गए।
दयालपुर-भीखमपुर निवासी पीड़ित प्यारे लाल ने बताया कि शुक्रवार रात वह परिवार के साथ घर पर था। आधी रात को चोरों ने घर में घुसकर नशीला स्प्रे कर दिया। परिजनों के बेहोश होते ही चोरों ने अलमारी में रखे दो लाख रुपये और करीब ढाई लाख रुपये के आभूषण, पांच मोबाइल फोन चोरी कर लिए। चोरों के बाहर की दीवार से चढ़कर छत के रास्ते से घुसने की आशंका है।
शनिवार सुबह घटना की जानकारी होने पर उसने यूपी 112 पुलिस को सूचना दी थी। जिस पर पुलिस ने कोतवाली में मामला दर्ज कराने के लिए कहा। जब कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी तो पुलिस फोर्स के चुनाव ड्यूटी में जाने की बात कही गई। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।