फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: अवैध संबंध के शक में पत्नी पर चाकू से हमला, पति गिरफ्तार

Sat, 18 Jul 2026 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के सिद्धार्थ नगर में पति ने चरित्र पर शक के चलते अपनी पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन

इससे पत्नी लहूलुहान हो गई। चीख-पुकार सुनकर दौड़े पड़ोसियों को देख आरोपी भागने की फिराक में था। फिलहाल सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी पति को दबोच लिया।
मोहल्ला सिद्धार्थ नगर निवासी महिला और उसके पति के बीच अवैध संबंधों की बात को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। बृहस्पतिवार को यह विवाद इस कदर बढ़ा कि दोनों के बीच कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन

इस दौरान पति ने पत्नी की बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद घर में रखे चाकू से उस पर हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि पति को शक है कि उसकी पत्नी के किसी से संबंध हैं।
विज्ञापन

खून से लथपथ पीड़िता ने किसी तरह कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। कोतवाल रमेश सिंह ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाल ने बताया कि पत्नी की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें