फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पत्नी को जिंदा जलाने के आरोप में पति पर केस, गिरफ्तार

Mon, 22 Sep 2025 11:05 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। पत्नी को ज्वलनशील पदार्थ डालकर जिंदा जलाने के आरोप में पुलिस ने पति पर रिपोर्ट दर्ज की है। शराब पीने को लेकर दंपती में विवाद हुआ था। उधर, सीएचसी में भर्ती झुलसी महिला को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहीं, शाम को पति को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

जनपद इटावा थाना इकदिल के गांव नगला बर निवासी मुला देवी ने अपनी बेटी रुकमणि (25) की शादी कोतवाली क्षेत्र के गांव काजीपुर निवासी प्रदीप कुमार से की थी। प्रदीप ट्रैक्टर चालक है। रविवार देर रात प्रदीप शराब के नशे में घर पहुंचा। शराब पीने को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया था। इससे गुस्साए प्रदीप ने पास में रखा ज्वलनशील पदार्थ डालकर सिगरेट से माचिस की तीली जलाकर पत्नी पर फेंक दी। इससे रुकमणि झुलस गई। घटना के समय महिला के बच्चे पल्लवी, अंकित बाबू, पिंकी कमरे में मौजूद थे। महिला के शोर मचाने पर परिजन व पड़ोसी मौके पर पहुंचे। झुलसी महिला को सीएचसी ले गए। वहां से डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
बाइक से पेट्रोल निकाल कर लाया था प्रदीप
कोतवाल ललितेश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि मां की तहरीर पर दामाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गांव के बाहर से प्रदीप को पकड़ लिया गया है। पूछताछ में उसने पत्नी पर पेट्रोल डालने की बात कही है। झगड़े के बाद बाहर खड़ी बाइक से पेट्रोल निकाल लाया था जिससे पत्नी को जलाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें