फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: दिन भर उमस ने बहाया पसीना, शाम को बारिश ने दी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। गुरुवार को भीषण उमस भरी गर्मी ने लोगों का जमकर पसीना बहाया। दोपहर बाद हुई बारिश से लोगों को गर्मी से निजात मिली। हालांकि इस दौरान शहर के कुछ हिस्सों के साथ ही सरकारी कार्यालयों में जलभराव देखने को मिला।
विज्ञापन

सुबह से रही तेज धूप के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी ने परेशान किया। बादलों के दूर-दूर तक नजर आने के चलते लोग सुबह से ही घरों में कैद हो गए। भीषण गर्मी के चलते पंखे और कूलर भी राहत देते नहीं दिखाई दिए। दोपहर बाद चलीं तेज हवाओं के चलते छाए बादलों से पहले रिमझिम फुहारें गिरीं, जो गर्मी से राहत नहीं दे सकीं। इसके चलते उमस और बढ़ गई। हालांकि कुछ देर बाद बारिश देखने को मिली।
इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से पूरी तरह राहत मिली। मौसम सुहाना देखने को मिला। बारिश थमने के बाद देर शाम घरों की छतों पर बच्चे खेलते दिखे। गुरुवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस देखने को मिला है। उत्तर-पूरब दिशा में औसतन नौ से 10 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. अनंत कुमार ने बताया कि 21 जुलाई तक मौसम इसी तरह देखने को मिलेगा। हालांकि अधिकतम तापमान भी स्थिर रहने के आसार है। स्थानीय स्तर पर बादल छाने और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के आसार दिखाई दे रहे हैं। बारिश के चलते शहर के कुछ बस्तियों और सरकारी कार्यालय परिसर में जलभराव देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें