फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: शाम को बूंदाबांदी से बढ़ी उमस

Sat, 09 Aug 2025 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। शुक्रवार की शाम पांच बजे के बाद बूंदाबांदी होने से उमस बढ़ गई। इससे लोग परेशान रहे। बूंदाबांदी से बाजारों में चहल पहल और त्योहार की खरीदारी पर भी असर पड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिनभर बाजार में भारी भीड़ देखी गई। रक्षाबंधन के त्योहार के लिए बाजार में महिलाओं की खासी भीड़ उमड़ी, लेकिन शाम को हल्की बारिश शुरू हुई तो लोग अपने घरों की ओर लौटने लगे। दुकानदारों ने बताया कि बारिश के चलते शाम को ग्राहकों की संख्या में गिरावट आई है। इससे बाजार की रौनक फीकी पड़ गई। उमस भी काफी बढ़ गई। उधर, कृषि मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. रामपलट सिंह के अनुसार शुक्रवार को 1.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहा है। इसमें दो डिग्री की गिरावट देखी गई। न्यूनतम तापमान पिछले पांचदिनों से 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक हल्की वर्षा की संभावना बनी हुई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें