फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारवाड़ी गांव में 40 परिवारों का आवास के लिए चयन

Mon, 25 Jul 2016 11:11 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
शराब - फोटो : getty images
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव मारवाड़ी में अवैध शराब बनाने के धंधे छोड़ने के बाद सोमवार को बीडीओ समेत कई अफसर पहुंचे। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं। गांव के 40 पात्र परिवारों का आवास के लिए चयन किया। साथ ही 11 समूह बनाए। इन समूहों को ट्रेनिंग देकर बैंकों से व्यापार के लिए ऋण दिलाया जाएगा।
विज्ञापन


डीएम माला श्रीवास्तव के निर्देश पर बीडीओ देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में ब्लाक स्तरीय अधिकारियों ने मारवाड़ी गांव में डेरा डाला। अधिकारियों ने गांव के 43 परिवारों की सूची बनाई जो कि अवैध शराब बनाने का धंधा छोड़ चुके हैं। अधिकारियों ने उनकी समस्याएं सुनी और आवास न होने पर 40 लोगों के नाम प्रधानमंत्री आवास के लिए चयन किए। इसके अलावा 11 समूहों का गठन किया। इन समूहों को विभिन्न विभागों में चल रही स्वरोजगार की ट्रेनिंग करने के निर्देश दिए।

बीडीओ ने ग्राम विकास अधिकारी धीरेंद्र सिंह को निर्देश दिए कि सभी समूहों की फाइलों को जल्द से जल्द तैयार करें जिससे बैंको से ऋण दिलाया जा सके। गांव वालों ने एक सुर में अमर उजाला के मुहिम की तारीफ कर धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर प्रधान विनोद कुमार ने कहा कि काफी प्रयास हो चुके मगर इनके पुर्नवास की ओर किसी ने प्रयास नही किए। अमर उजाला ने जब पुर्नवास का मुद्दा उठाया तो दशको पुराना धंधा बंद हो गया। क्षेत्र में खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें