फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: छप्पर में लगी आग से जल गई गृहस्थी

Tue, 28 Apr 2026 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-13-मौके पर मौजूद पुलिस व दमकल कर्मी। संवाद - फोटो : रिंकू।
विज्ञापन
एरवाकटरा। थानाक्षेत्र के गांव प्रेमनगर बीलपुर में सोमवार दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग से एक परिवार की गृहस्थी जल गई। आग की चपेट में आने से पास में बंधी पड़ोसी की भैंस भी झुलस गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

गांव निवासी रूबी देवी बाथम के घर के बाहर कमरे की दीवार पर रखे छप्पर में रखे भूसे में आग लग गई। तेज हवा के चलते आग ने देखते ही विकराल रूप धारण कर लिया और पास के कमरे में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया।
लेखपाल सौरभ भारती ने बताया कि आग से कमरे में रखा करीब पांच क्विंटल गेहूं, दो क्विंटल सरसों, पंखा, कपड़े, चारपाई, बेड सहित अन्य घरेलू सामान जल गया। आग की लपटों की चपेट में आने से पास में बंधी पड़ोसी दुर्गेश कुमार की भैंस भी झुलस गई। उसका पशु चिकित्सक दिलीप कुमार ने उपचार किया।
विज्ञापन

पुलिस ने घटना की जानकारी ली। लेखपाल ने नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है। घटना के बाद पीड़ित परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

फोटो-13-मौके पर मौजूद पुलिस व दमकल कर्मी। संवाद- फोटो : रिंकू।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें