फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: झोपड़ी में लगी आग से गृहस्थी जली

Sat, 31 May 2025 05:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
आग लगने से जली झोपड़ी। - फोटो : आग लगने से जली झोपड़ी।
विज्ञापन
फफूंद। एक गांव में एक झोपड़ी में आग लग गई। शोर-शराबा सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने प्रयास कर बंधे मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकाला और आग बुझाई। आग से गृहस्थी व भूसा जल गया। आग लगने का कारण पता नहीं चला।
विज्ञापन


लोहरई निवासी शिवनाथ सिंह गांव के बाहर बने सामुदायिक केंद्र के पास झोपड़ी में रहते हैं। उनके मवेशी भी वहीं बंधते हैं। शनिवार सुबह वह खेतों पर गए थे, तभी अचानक झोपड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते आग की ऊंची लपटें उठने लगीं।
विज्ञापन


यह देख ग्रामीण दौड़ पड़े और उन्होंने वहां बंधीं बकरियों और भैंस को किसी तरह बाहर निकाला। इसके बाद हैंडपंप व सबमर्सिबल से आग बुझाने जुट गए।


कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। पीड़ित ने बताया कि आग लगने से करीब पचास हजार का भूसा और गृहस्थी का सामान जल गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें