फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरा हुआ आशियाने का सपना

Fri, 05 Dec 2014 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना/ फफूंद (औरैया)। ब्लाक सभागार में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक ने इंदिरा व लोहिया आवास के 190 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए। आवास का सपना पूरा होते ही पात्रों के चेहरे पर खुशी छा गई।
विज्ञापन

ब्लाक सभागार में ब्लाक क्षेत्र के 166 इंदिरा आवास के तथा 24 लोहिया आवास के लाभार्थियों को सपा विधायक प्रमोद कुमार गुप्ता ने स्वीकृति पत्र दिए। लोहिया आवास योजना में 2014-15 वित्तीय वर्ष में कुल 2 लाख 75 हजार रुपये में 137500 रुपये की दो किश्तों समेत सोलर पैनल, फैन लाइट के लिए 30 हजार रुपये मिलेंगे। वहीं इंदिरा आवास के लिए 70 हजार रुपये का बजट दिया जाएगा। जिसमें 35 हजार की दो किश्तें दी जाएंगी। दोनों ही आवासों में  शौचालय निर्माण को 10,000 हजार रुपये दिए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि विधायक प्रमोद कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लोहिया ग्राम और जनेश्वर मिश्र योजना लागू करके ग्रामीण क्षेत्र का विकास कराने के साथ-साथ पार्टी प्रमुख के सपनों को साकार करने का काम किया है। उन्हाेंने कहा कि 137 ग्रामों की सूची मुख्यमंत्री के पास है। बीडीओ केके आजाद ने लाभार्थियों से योजना के धन का उपयोग भवन निर्माण में करने की अपील की। ब्लाक प्रमुख अजीत दिवाकर ने प्रधान और सचिवों से कहा कि उनकी नैतिक जिम्मेदारी है कि वह आवासों में हर हाल में शौचालयों का निर्माण कराएं। कार्यक्रम में लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष बबलू यादव, नरेश यादव, डा.विश्वनाथ, धप्पी यादव, प्रधान पुष्पा देवी, जागेश्वरी देवी आदि उपस्थित थे।
  वहीं फफूंद में विकासखंड भाग्यनगर सभागार में इंदिरा आवास योजना के तहत दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव ने लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए। उन्होंने कहा कि  सपा सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का किसानों को भरपूर लाभ दिलाया जाएगा। अगर किसी को कोई परेशानी है तो वह उनसे व ब्लाक प्रमुख विनय यादव से मुलाकात कर समस्या का निदान करवा ले। उन्होंने ब्लाक प्रांगण में स्वतंत्रता सेनानियों की याद में बने दो स्तंभों पर माल्यार्पण किया। मौके पर कमलेश यादव, बैकुंठ यादव, आदित्य कुमार, सुरेशचंद्र, रमेशचंद्र त्रिपाठी, एडीओ पंचायत संतोष यादव, सोमनारायण, नित्यानंद तिवारी, कृष्णगोपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें