फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: रेलवे स्टेशन के वाटर कूलर से आ रहा गर्म पानी

विज्ञापन
फोटो-35- स्टेशन पर रखा खराब वाटर कूलर।संवाद
विज्ञापन
कंचौसी। भीषण गर्मी में यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर ठंडा पानी नसीब नहीं हो रहा है। स्टेशन पर लगा एक मात्र फ्रीजर खराब होने से गर्म पानी दे रहा है। इससे यात्रियों को दुकानों से बोतल खरीदकर प्यास बुझानी पड़ रही है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर दो प्लेटफार्म हैं। यहां रोजाना चार जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों सहित दो एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव होता है। इसमें सैकड़ों यात्री सफर करते हैं। भीषण गर्मी को देखते हुए इसी माह कंचौसी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने आए डीआरएम प्रयागराज रजनीश अग्रवाल ने वाटर कूलर लगाने के निर्देश अधिकारियों को दिए थे।
इस पर कुछ दिन बाद प्लेटफार्म नंबर एक पर वाटर कूलर स्थापित किया गया था। इसकी देखरेख ठीक तरह से न होने के कारण यात्रियों को शीतल जल नसीब नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

यात्री ताराचंद्र पोरवाल, मोनू चौहान, सुधीर गुप्ता, डॉ. धर्मेंद्र गुप्ता व सतीश गुप्ता आदि ने बताया कि वाटर कूलर गर्म पानी दे रहा है। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक दरबारी कुमार ने बताया वाटर कूलर खराब होने की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है। जल्द खराब वाटर कूलर को ठीक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें