फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: तीन दिन से बारिश की आस, गर्मी ने बढ़ाई परेशानी

Fri, 14 Aug 2026 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। मौसम विभाग लगातार तीन दिन से बारिश का पूर्वानुमान जता रहा है, लेकिन पानी न बरसने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। हवा में 76 से 81 प्रतिशत तक नमी रहने के कारण लोग पसीने और चिपचिपाहट से बेहाल हैं। गर्मी के सितम ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। जाती हुई गर्मी के बीच मरीजों की संख्या भी अस्पताल में बढ़ गई है।
विज्ञापन


कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामपलट सिंह के अनुसार बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 26 से 28 डिग्री सेल्सियस बना रहा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में 4.2 मिमी बारिश का अनुमान जताया है, जबकि इससे पहले भी लगातार बारिश की संभावना सही साबित नहीं हो सकी। उमस और गर्मी का सीधा असर स्वास्थ्य पर पड़ रहा है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना में बीपी, शुगर, कमजोरी और डिहाइड्रेशन (पानी की कमी) के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को ड्यूटी पर तैनात एक यातायात कर्मी और एक अन्य व्यक्ति की गर्मी से तबीयत बिगड़ गई। वहीं, डॉ. प्रदीप कुमार ने सलाह दी है कि इस मौसम में पर्याप्त मात्रा में पानी, नींबू पानी, ओआरएस और नारियल पानी का सेवन करें। बासी भोजन से बचें और चक्कर या घबराहट महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें। स्वयं से दवा का सेवन करने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें