औरैया। जिले के छह केंद्रों पर शनिवार को हुई होमगार्ड भर्ती परीक्षा ने अभ्यर्थियों को चौंका दिया। पेपर में अभ्यर्थियों की उम्मीद से कहीं ज्यादा कठिन सवाल आए।
खास तौर पर जीएस में तारीखों से जुड़े सवालों ने अभ्यर्थियों को खूब छकाया। 100 प्रश्नों को दो घंटे के अंदर हल करना अभ्यर्थियों के चुनौती बन गया। ज्यादातर अभ्यर्थियों का यही कहना रहा कि पेपर कठिन था।
शनिवार सुबह से ही जिले में बनाए गए छह केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की भीड़ जुट गई। यहां गहन चेकिंग के बाद एक-एक अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र के अंदर जाने दिया गया। हर केंद्र के बाहर पुलिस बल तैनात रहा। उधर, निकायों की ओर से अभ्यर्थियों व उनके साथ आए अभिभावकों के लिए ठंडे पानी के टैंकर खड़े कराए गए।
वहीं, पुलिस के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी सजग दिखे और केंद्रों का जायजा लेते रहे। प्रत्येक केंद्र के कक्षों में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कंट्रोल में देखी गई। सुबह व दोपहर की पाली में पेपर देखते ही अभ्यर्थियों के पसीने छूट गए। पेपर देकर बाहर निकले अभ्यर्थी होमगार्ड परीक्षा की तुलना अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं से भी करते नजर आए। पेपर दिखाते हुए ज्यादातर अभ्यर्थी कठिनाई बताते रहे। खास तौर पर विशेष तारीखों को लेकर जीएस के सवालों ने अभ्यर्थियों को छकाया।
-
तारीखों और वर्ष से जुड़े सवालों ने उलझाया
एनसीईआरटी की स्थापना के साल से लेकर आत्मनिर्भर भारत अभियान के शुरू होने का वर्ष होमगार्ड भर्ती परीक्षा में पूछा गया। इसके अलावा प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना कब शुरू हुई, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशन कब हुए आदि सवाल पूछे गए। तारीखों के हेरफेर में अभ्यर्थी काफी समय तक उलझे रहे। इसके अलावा संविधान में हुए संशोधन के सवाल भी कठिन रहे।
सुबह 552, शाम को 544 ने छोड़ी परीक्षा
औरैया। छह केंद्रों पर शनिवार को प्रस्तावित होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए सुबह-शाम की पाली के लिए 2496 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। सुबह की पाली में 1944 तो दोपहर की पाली में 1952 ने परीक्षा दी, जबकि सुबह की पाली में 552 और दोपहर की पाली में 544 ने परीक्षा ही छोड़ दी।
क्या बोले अभ्यर्थी
दो घंटे कम पड़े
शहर के तिलक इंटर कॉलेज में इटावा के ताखा से परीक्षा देने आईं हेमलता ने बताया कि वह पॉलिटेक्निक कर रही हैं। होमगार्ड परीक्षा का पेपर बहुत कठिन रहा। 100 प्रश्नों को हल करने में दो घंटे भी कम पड़ गए।
जीएस कठिन रहा
शहर के तिलक इंटर कॉलेज में कन्नौज से परीक्षा देने आए नरेंद्र यादव ने बताया कि होमगार्ड का पेपर दिल्ली पुलिस से भी कठिन रहा है। तारीखों वाले ज्यादातर प्रश्न रहे। ऐसे में जीएस काफी कठिन रहा।
कई प्रश्न कठिन रहे
दिबियापुर स्थित वैदिक इंटर कॉलेज में कानपुर से पेपर देने आए अंकित शुक्ला ने बताया कि होमगार्ड का पेपर उम्मीद से कहीं ज्यादा कठिन था। विशेष तिथियों वाले कई प्रश्न कठिन रहे।
पेपर यूपीएससी जैसा था
दिबियापुर स्थित वैदिक इंटर कॉलेज में इटावा से पेपर देने आए उपदेश यादव ने बताया कि होमगार्ड का पेपर यूपीएससी की तरह रहा। ज्यादातर सवाल कठिन रहे। 100 प्रश्नों को हल करने में दो घंटे कम पड़ गए।
-
डीआईओएस प्रदीप कुमार मौर्या ने बताया कि छह केंद्रों पर होमगार्ड भर्ती परीक्षा नकलविहीन संपन्न कराई गई है। किसी तरह की कोई शिकायत सामने नहीं आई है।
फोटो-20- दिबियापुर स्थित परीक्षा केंद्र बाहर की जाती चेकिंग। संवाद
फोटो-20- दिबियापुर स्थित परीक्षा केंद्र बाहर की जाती चेकिंग। संवाद
फोटो-20- दिबियापुर स्थित परीक्षा केंद्र बाहर की जाती चेकिंग। संवाद
फोटो-20- दिबियापुर स्थित परीक्षा केंद्र बाहर की जाती चेकिंग। संवाद
फोटो-20- दिबियापुर स्थित परीक्षा केंद्र बाहर की जाती चेकिंग। संवाद
फोटो-20- दिबियापुर स्थित परीक्षा केंद्र बाहर की जाती चेकिंग। संवाद