फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: संस्कृत महाविद्यालय में संपन्न हुआ होली मिलन समारोह

विज्ञापन
कविता पाठ करते कवि डा. गोविंद द्विवेदी - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। दिबियापुर रोड स्थित संस्कृत महाविद्यालय में गुरुवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मौजूद लोगों ने गले मिलकर होली की मुबारकबाद दी। इस दौरान छात्रों ने योग के विभिन्न आसनों का प्रदर्शन किया। बाद में काव्य पाठ में कवियों ने एक से एक बेहतरीन रचनाएं प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।
विज्ञापन

संस्कृत महाविद्यालय में आयोजित होली मिलन समारोह में संस्कृत संभाषण एवं योगा प्रशिक्षण का कार्यक्रम हुआ। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. अवनीश कुमार द्विवेदी व विशिष्ट अतिथि नारदा नंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय औरैया के प्रबंधक अवनीश शुक्ला ने मां सरस्वती का पूजन कर किया।
इसके बाद योगाचार्य रामलखन शुक्ला एवं विशाल दुबे ने योग की कई प्रस्तुति दी। योग के विद्यार्थियों ने योग क्रियाओं का शानदार प्रदर्शन किया। बाद में हुए काव्य पाट में कवि गोपाल पांडेय ने शौर्य की कविता पढ़कर सबका मनमोह लिया। अवनी दुबे ने बहुत अच्छी प्रस्तुति की। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. योगेश मिश्रा व संचालन कवि डा.गोविंद द्विवेदी ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान शिवरतन बाजपेयी, आलोक मिश्रा, अमित त्रिपाठी, राधेश्याम त्रिपाठी, संध्या शुक्ला, डॉ. मंजरी पांडेय, दामनी पांडेय, अमित मिश्रा, कीर्ति, किरण गुप्ता, अनिल दीक्षित, दलजीत सिंह, श्रीकांत तिवारी व विष्णु शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें