फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंग और गुलाल से मचाया धमाल

Fri, 25 Mar 2016 11:30 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
होली की मस्ती करते बच्चे - फोटो : amar ujala beuro
विज्ञापन
नगर में होली का त्योहार धूम से मनाया गया। हुरियारों ने टोलियों में निकलकर जमकर मस्ती की। गुरुवार को होली के दिन गलियां एवं सड़कें होरियारों के नाम रहीं। होली के विभिन्न रंगों में सराबोर युवा मस्ती में नृत्य करते गुजरे। होली के दिन बच्चों और महिलाओं में भी खासा जोश दिखाई दिया। बच्चे अपनी पिचकारियों में रंग भरकर दूसरों को भिगोने में लगे रहे। वहीं महिलाओं एवं युवतियां टोलियों के रुप में अपनी सखी सहेलियों के घर पहुंचीं। इससे पहले लोगों में होली जलाने एवं होली खेलने को लेकर खासी ऊहापोह की स्थिति रही। बुधवार शाम होली जलाने के बाद लोगों ने गुरुवार होली खेलना शुरू किया। ग्राम जीवा सिरसानी में बच्चों के बीच डा.ए कुमार शर्मा ने आइसक्रीम बांटी। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर युवा होली खेलने निकले।
विज्ञापन


होली का पर्व तहसील क्षेत्र में धूमधाम के साथ मनाया गया। कहीं रंग और अबीर का जलवा दिखाई दिया। तो कहीं लट्ठमार होली का अपना आकर्षण दिया। इस दौरान पुलिस प्रशासन होली में मुस्तैद नजर आया। होली के त्योहार की शुरुआत लोगों ने अपने घरों से बड़ों के अबीर व गुलाल लगाकर की। इसके बाद बच्चों ने पिचकारी में रंग-भरकर खूब होली खेली। होली के अवसर पर जगह-जगह डीजे बजते नजर आए।सभी लोग होली की मस्ती में सराबोर दिखे। अछल्दा प्रतिनिधि के अनुसार- कस्बे में होली का पर्व धूम धाम से मनाया गया। कस्बे के लोगो ने एक दूसरे के अबीर, गुलाल व रंग लगाकर एक दूसरे से गले मिले। कस्बे के  हरीगंज बाजार, ब्लाक चौराहा, नेविलगंज, नहर में होलिक ा दहन कर खुशियां मनाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें