फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: जमानत पर छूटे हिस्ट्रीशीटर ने वायरल की दुष्कर्म पीड़िता की फोटो, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जेल से छूटे हिस्ट्रीशीटर पर दुष्कर्म पीड़िता की फोटो वायरल करने और पिता को धमकी देने के आरोप में अछल्दा थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर तीन जनपद में 19 विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हैं। कानपुर देहात की कोतवाली सिकंदरा में आरोपी हिस्ट्रीशीटर भी है। मई में तत्कालीन एआरटीओ ने उसकी कार पर 2.62 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था।
विज्ञापन

अछल्दा कस्बा के एक मोहल्ला निवासी युवक ने कानपुर देहात स्थित कस्बा सिकंदरा के मोहल्ला मालवीय नगर निवासी सचिन वर्मा के खिलाफ दुष्कर्म पीड़िता बहन की फोटो वायरल करने व धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवक ने बताया कि आरोपी ने 2021 में बहन के साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस ने मामले में आरोपी को जेल भेज दिया था। वर्ष 2023 में आरोपी जमानत पर बाहर आ गया था। बाहर आने के बाद आरोपी लगातार परिवार को धमकी दे रहा था। इसी बीच उसने पीड़ित बहन की फोटो सोशल मीडिया वायरल कर दी। युवक ने बताया कि आरोपी अभी हाल में शहर के जालौन चौराहे पर रहता है। उसके खिलाफ कानपुर देहात व औरैया में गैंगस्टर की कार्रवाई की जा चुकी है। आरोपी के खिलाफ एक मामला लखनऊ में भी दर्ज है। तीन मई को तत्कालीन एआरटीओ सुदेश तिवारी ने आरोपी की कार पर 2.62 लाख का जुर्माना लगाया था। इसके बाद वह चर्चा में आया था। बिधूना सीओ पी पुनीत मिश्रा ने बताया कि भाई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
पीड़िता के भाई के अनुसार आरोपी सचिन वर्मा ने बिकरू कांड के बाद कानपुर के तत्कालीन आईजी मोहित अग्रवाल को मारने वाले को इनाम देने की बात सोशल मीडिया पर पोस्ट की था। इस मामले में भी उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें