फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: गेल में हिंदी पखवाड़े का समापन

Tue, 30 Sep 2025 11:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। हिंदी पखवाड़े के तहत आयोजित प्रतियोगिताओं में कार्मिकों एवं गेल विहार की महिलाओं व स्कूली बच्चों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियां दीं। इसके जरिये उन्होंने हिंदी को बढ़ावा देने का संदेश भी दिया।
विज्ञापन

गेल इंडिया कंप्रेशर स्टेशन में हिंदी पखवाड़े के तहत स्लोगन लेखन, नोट लेखन, काव्य पाठ, चित्रकथा लेखन व प्रश्नमंच जैसे विभिन्न रोचक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इन प्रतियोगिताओं में सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। समापन पर सभी विजेताओं को गेल प्रभारी अल्बर्ट सोरेन, पी रमेश, नवनीत शर्मा व विभु रंजन साहू ने पुरस्कृत किया।
प्रभारी अल्बर्ट सोरेन ने कहा कि हिंदी बात और काम करने में सभी को गर्व महसूस होना चाहिए। उप महाप्रबंधक विभु रंजन साहू ने कहा कि अंग्रेजी में बोलना आपके ज्ञान और कार्य कुशलता का मापदंड नहीं होना चाहिए। प्रभारी प्राचार्य पंकज द्विवेदी ने सभी भाषाओं व संस्कृतियों के महत्व पर प्रकाश डाला। गेल हिंदी अधिकारी व प्रबंधक अनिल त्रिवेदी ने संचालन किया। इस मौके पर कृष्ण कुमार, शिक्षक व कवि उपस्थित रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें