फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिन में हाई मास्ट लाइटें खराब, वायरल पोस्ट से मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। नगर पंचायत द्वारा लगवाई गई हाईमास्ट लाइटें चार दिन में खराब होने की पोस्ट वायरल हो गई। नगर पंचायत प्रशासन ने इसकी जांच कराई तो पता चला कि शरारतीतत्वों ने इंदिरा नगर में लगी लाइटें खराब की हैं।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह ही नगर के चौराहों पर पांच हाईमास्ट लाइटों का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद पोरवाल ने किया था। बुधवार सुबह सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में बताया गया कि इंदिरा नगर व विवेकानंद महाविद्यालय के पास लगीं हाईमास्ट लाइटें चार दिन में ही जलना बंद हो गईं हैं। चेयरमैन अरविंद पोरवाल ने बताया कि बुधवार दोपहर इंदिरा नगर में हाईमास्ट लाइट चेक कराई तो पता चला कि शरारतीतत्वों ने एमसीवी के ऊपर लगे तारों को जोड़ दिया था। इससे हाईमास्ट लाइटें खराब हो गईं। ठेकेदार ने इसकी सूचना कंपनी को दे दी है। जल्द ही लाइटें ठीक हो जाएंगी। दिबियापुर में अन्य चार स्थानों पर लगीं लाइटें ठीक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें