अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। शुक्रवार को 36 कोरोना पॉजिटिव मिले। अभी तक एक दिन में यह सबसे ज्यादा संख्या है। इससे स्वास्थ्य व जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। अभी तक जिले में 256 संक्रमित सामने आ चुके हैं। एक्टिव केस 88 हैं। वहीं, 12 लोगों ने कोरोना की जंग जीत ली है। इन्हें घर भेज दिया गया है।
जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि शुक्रवार को आई सैंपल की रिपोर्ट में 36 पॉजिटिव आए हैं। लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। 36 में से 11 लोग बुंदेलखंड एक्सप्रेस में काम करने वाले मजदूर हैं। जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने लोगों से अपील की कि कोरोना से बचाव के लिए सभी लोग घर में ही रहें। बंदी में बाहर न निकलें। भीड़भाड़ वाले स्थानों, बाजारों में जब बहुत आवश्यकता हो तभी जाएं, मास्क जरूर लगाएं। कोविड के प्रोटोकाल नियमों का अनुपालन अवश्य करें। इस बीमारी का ज्यादा खतरा नगरीय क्षेत्र में दिखाई दे रहा है। इसलिए नगर पालिका व नगर पंचायतों को सख्त निर्देश दिए गए कि नगर में नियमित रूप से सैनिटाइजर व एंटी लार्वा का छिड़काव किया जाए। हॉटस्पॉट क्षेत्रों में विशेष रूप से साफ सफाई और सैनिटाइजेशन किया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि यदि किसी को खांसी, जुकाम, सर्दी, तेज बुखार आदि की समस्या हो तो तत्काल जिला एकीकृत कोरोना कंट्रोल रूम में जानकारी दें।
----------------------
दस दिनों में मिले ने मरीज
24 जुलाई - 36
23 जुलाई - 16
22 जुलाई - 18
21 जुलाई - 01
20 जुलाई - 15
19 जुलाई - 19
18 जुलाई - 19
17 जुलाई - 01
16 जुलाई - 01
15 जुलाई - 00
----
दस दिनों में ठीक हुए मरीज
24 जुलाई - 12
23 जुलाई - 11
22 जुलाई - 14
21 जुलाई - 00
20 जुलाई - 00
19 जुलाई - 01
18 जुलाई - 02
17 जुलाई - 03
16 जुलाई - 00
15 जुलाई - 00
--------